STATE TODAY|स्वसहायता समूह की महिलाओं की बस भ्रमण हेतु झारखंड रवाना,विधायक रामपुकार सिंह ने दिखाई हरी झंडी

रितिक मेहरा,पत्थलगांव- आंगनबाड़ी केन्द्र पत्थलगांव की स्व सहायता समूह की 57 महिलाएं दिशा दर्शन एवं भ्रमण कार्यक्रम क्रम के तहत दो दिवसीय यात्रा पर झारखंड राज्य के शिवपुरी ग्राम के लिए आज रवाना हुईं इस दौरान भ्रमण के लिये निकले महिलाओं के बस को पत्थलगांव के कैबिनेट मंत्री दर्जा वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया इस दौरान उनके साथ गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी सहित महिला बाल विकास की समस्त अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे ज्ञात हो कि झारखंड के शिवपुरी पहुंचकर महिलाए क्षेत्र में स्वसहायता समूह के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों को नजदीक से देखेंगी तथा जानकारी करेंगी।यह भ्रमण कार्यक्रम महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिये जानकारी एकत्रित करने किया जा रहा है।
इस अवसर विधायक के साथ गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे इनके अलावा पूर्व जनपद सदस्य प्रवीण शर्मा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष प्यानी खान भी आदि उपस्थित रहे।

Author Profile

रवि शुक्ला / संपादक
Latest entries