छत्तीसगढ़

STATE TODAY|कांग्रेस नेता का आकस्मिक निधन,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

रितिक मेहरा,पत्थलगांव

मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने पत्थलगांव क्षेत्र के किसान नेता एवं किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अशोक त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर फोन कर पीड़ित परिवार को श्रद्धांजलि दी एवं शोक जताया है। जो कांग्रेस प्रदेश सचिव शेखर त्रिपाठी के सबसे छोटे भाई थे,मुख्यमंत्री ने अशोक त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति दूरभाष से शेखर त्रिपाठी को फोन कर अपनी संवेदनाएं जताई हैं। छग खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने भी अशोक त्रिपाठी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश सचिव शेखर त्रिपाठी के सबसे छोटे भाई अशोक त्रिपाठी का शनिवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। स्व अशोक कांग्रेस के महामंत्री थे वे ग्राम पंचायत सुरेशपुर के पूर्व उपसरपंच भी थे उनके निधन से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि कोरोना लाॅकडाउन के कारण आवागमन पर पाबंदी को देखते हुए लोग फोन कर स्व अशोक के निधन पर अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेश सचिव शेखर त्रिपाठी को फोन कर स्व अशोक के निधन पर शोक जताया। उन्होंने मृतात्मा की शांति की कामना की वहीं दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हर कदम साथ खड़े रहने की बात कही। इस दौरान श्री शेखर त्रिपाठी ने अशोक त्रिपाठी के आकस्मिक निधन की परिस्थितियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। गौरतलब है कि अशोक को अचानक तबियत बिगड़ने पर उपचार के लिए रायगढ़ ले जाना पड़ा था। वहां से हालांकि वे सकुशल लौट आए परंतु वापस आने के दूसरे दिन पुनः अचानक उनको हृदयाघात हुआ। उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्री त्रिपाठी ने अस्पताल में जीवनरक्षक उपकरण वेंटिलेटर जैसी कई कमी के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने लाॅकडाउन समाप्त होने के बाद यथासंभव शीघ्र अस्पताल में चिकित्सकों की पदस्थापना कराए जाने का भरोसा दिया एवं मांग पूरी करने बात कही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button