मुंगेली

STATE TODAY|भाजपा कार्यालय में आपातकाल के दौरान गिरफ्तार हुए लोकतंत्र सेनानियों का किया गया सम्मान, दिवंगत सेनानियों को भी किया गया याद,विधायक पुन्नूलाल मोहले एवँ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू के द्वारा किया गया सम्मान

मुंगेली/भारतीय जनता पार्टी जिला के द्वारा 25 जून 1975 को गिरफ्तार हुए लोकतंत्र सेनानियों एवं जो दिवंगत हो चुके हैं उनके परिजनों का शाल श्रीफल व पुष्पहार से सम्मान मुख्यअतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू एव क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले,जिलाभाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने किया।

जिलाभाजपा कार्यालय में आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के मेहनत,त्याग,तपस्या व बलिदान का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी का केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ दूसरी बार सरकार है। इतना ही नहीं देश के अधिकांश राज्यों में भी भाजपा नीत सरकारें हैं। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भाजपा अपने पितृ पुरूषों को हमेशा सम्मान देती है उनके त्याग से सीखने की बात कार्यकर्ताओं से की जाती है। भारतीय जनता पार्टी के हम कार्यकर्ता लोकतंत्र सेनानियों के आजीवन ऋणी हैं उन्हीं के त्याग तपस्या के कारण ही हम केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बना सके और सत्ता पर बैठे हैं। इसी के कारण श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, धारा 370 को हटाया जा सका, तीन तलाक कानून पारित हुआ। पूरे विश्व मे भारत का सम्मान बढ़ा है। लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व सत्याग्रह कर जेल जाने वाले द्वारिका जायसवाल ने अपने संस्मरण में बताया कि 25 जून 1975 को पद लोलुपता के कारण देश मे आपातकाल लागू कर दिया था और विरोधियों को जेल में डाल दिया गया था । ऐसी परिस्थिति में लोकतंत्र सेनानियों ने संघर्ष कर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। कोर्ट द्वारा चुनाव रदद् किए जाने के कारण प्रधानमंत्री पद से उतरने के डर से श्रीमती इंदिरा गांधी ने अचानक आपातकाल लगा दिया था और सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। इसके दो माह बाद सत्याग्रह करके गिरफ्तारी दी और 19 माह जेल में रहे। डॉ प्रेम कुमार वर्मा ने कहा कि आपातकाल में कांग्रेस के छुटभैये नेताओं ने भी अत्यधिक अत्याचार किया था। इसके बावजूद स्वयंसेवक किसी से डरे नहीं और डटे रहे। स्वागत भाषण जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

लोकतंत्र सेनानी जिनका स्वागत सम्मान किया गया उनमें स्वयंसेवक भरतलाल सोनी,डॉ प्रेमकुमार वर्मा,द्वारिका जायसवाल, कृष्णकुमार सोनी,श्रीमती हीरा नन्हूलाल सोनी,आनंद कपिल नारायण देवांगन, त्रिलोकी रुपनाथ सोनी,नरेंद्र रामानुज श्रीवास्तव, यशवंत नरपुंगव सिंह,बसंत तुलाराम स्वर्णकार प्रमुख हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा मंत्री दीनानाथ केशरवानी ने व आभार जिलाभाजपा कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य ने किया। इस अवसर पर भाजपा व संघ के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button