छत्तीसगढ़

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बेमेतरा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपेश साहू को,पार्टी के अनुरूप पिछड़ा वर्ग को संगठित किया जाएगा- दीपेश साहू

संजु जैन बेमेतरा: प्रदेश भाजपा के द्वारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें बेमेतरा जिले की बागडोर जिले के युवा नेता दीपेश साहू को दी गई है तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कसार व प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व जनपद सदस्य होरी लाल सिन्हा को नियुक्त किया गया है। तीनो युवा नेताओं को पिछड़ा वर्ग संगठन की जिम्मेदारी सौंपे जाने से जिले के भाजपा व पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देवसाय , संगठन महामंत्री पवनदेव साय की सहमति तथा जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अनुशंसा पर की गई है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर दीपेश साहू एवं कसार व सिन्हा को प्रदेश के लिए जाने पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा जिला भाजपा महामंत्री विकास दिवान, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनिता हीरालाल साहू, जिला उपाध्यक्ष अजय तिवारी, किसान मोेर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू राजपूत, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास घरडे, शहर मंडल अध्यक्ष मोन्टी साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजा पाण्डे, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष छत्रपाल साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, हर्षवर्धन तिवारी, बेरला भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल, पूर्व एल्डरमैन गौरव साहू, सुरेश पटेल, राजेश दीवान, देवादास चतुर्वेदी, परमेश्वर वर्मा, विकास तम्बोली, नारद यादव, संजीव तिवारी, अश्वनी साहू, कमलेश वर्मा, अरसद कुरेशी सांसद प्रतिनिधि अनिल महेश्वरी, नीलू राजपूत, मोनू पाल, सुरेश सिंघानिया, संतोष साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छोटू राम साहू, बंटी चाचा, दिलीप ठाकुर, रोहित साहू , ओंकार साहू सहित जिले के पिछड़ा वर्ग नेताओं व भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

पार्टी के अनुरूप पिछड़ा वर्ग को संगठित किया जाएगा- दीपेश साहू

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपेश साहू ने अपनी नियुक्ति के पश्चात चर्चा में पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है उसके अनुरूप जिले में पिछड़ा वर्ग के लोगो को पार्टी की तरफ मजबूती से जोड़ने का कार्य किया जाएगा तथा जिले में केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा पिछड़ो वर्ग के हित में किए जा रहे कार्यो को बखूबी पहुंचाने का भी कार्य किया जाएगा और प्रदेश की भूपेश सरकार की नाकामियों को भी जिले के लोगो को अवगत कराया जाएगा।
========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button