मुंगेली

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक सम्पन्न,तय हुई रणनीति,कलेक्टर को सौपा ज्ञापन,केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानून के विरोध में करेंगे आंदोलन

मुंगेली/भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के द्वारा मुंगेली जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह के नेतृव में पंडरिया रोड स्थित भवन में बैठक आयोजित किया जिसमें कृषि कानून के विरोध में होने जा रहे भारत बंद के समर्थन में किये जाने वाले गतिविधि के सम्बंध में चर्चा किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगो ने अपने सुझाव प्रस्तुत किये इसके बाद यूनियन के पदाधिकारी एवँ सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन के सम्बंध में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा जो तीन किसान विरोधी कानून बनाये गए है उसके खिलाफ तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाये जाने की मांग को लेकर हमारे द्वारा 06 फरवरी को भारत बंद का समर्थन करते हुए बिलासपुर-मुंगेली मुख्यमार्ग में कलेक्ट्रेट के पास चक्काजाम किया जाना प्रस्तावित किया गया है जिसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गयी है इस दौरान वीरेंद्र पांडेय,पूर्व विधायक,राकेश तिवारी,प्रदेश सचिव भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति,रघुराज सिंह श्रीनेत,जिलाध्यक्ष,संकेत ठाकुर,केंद्रीय संचालक मंडल सदस्य छत्तीसगढ़, दौलत सिंह ठाकुर,राष्ट्रीय सचिव भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति, गौतम बंधोपाध्याय, तोरण खांडे,व्यास नारायण,राजेन्द्र यादव,शोभा कश्यप, अरुण कुलमित्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button