

जितेंद्र पाठक,मुंगेली/लोरमी – भागवत कथा आयोजन की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ की गई। नगर के वार्ड क्रमांक 3 ब्राह्मणपारा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वही कलश यात्रा के दौरान पाठक परिवार के द्वारा कलश यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया।प्रथम दिवस पंचवेदी पूजन ,कलश यात्रा, गौकर्ण कथा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का आयोजन त्रिपाठी मेडिकल से ब्राह्मणपारा तक की गई। कलश यात्रा में सभी लोग शामिल रहे। गौरतलब है कि ब्राह्मणपारा में स्वर्गीय प्रताप नारायण त्रिपाठी की स्मृति में बुधवार से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास पंडित रामप्रताप शास्त्री के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से राधे कृपा तक कथा का आयोजन होना है। कथा में मुख्य यजमान नगर पंचायत लोरमी के पूर्व अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी एवं पार्षद सीमा त्रिपाठी हैं। भागवत कथा आयोजन में प्रथम दिवस विशाल कलश यात्रा निकाली गई। गुरुवार को परीक्षित शुकदेव संवाद के साथ भागवत कथा का प्रारंभ किया जाएगा। भागवत कथा आयोजन में श्रीमती शिवकुमारी त्रिपाठी, श्रीमती ज्योति महेंद्र त्रिपाठी, श्रीमती संगीता मृगेंद्र त्रिपाठी, राजेन्द्र त्रिपाठी, शशि त्रिपाठी, नन्दकिशोर त्रिपाठी, कौशल किशोर त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, कैलाश त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी,हितेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, हिमेश त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, सूर्यमणी त्रिपाठी, नितेश पाठक, नाथूराम जायसवाल, प्राकलन त्रिपाठी, अवधराज त्रिपाठी, शुलभ त्रिपाठी, सहित काफी संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए।



Author Profile

Latest entries
मुंगेली2023.11.11STATE TODAY|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 नवंबर को होने वाली सभा स्थल का प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र सवन्नी के साथ तैयारियों का जायजा लिया और पत्रकारों से बातचीत की
मुंगेली2023.11.10STATE TODAY|भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का दामन…भुपेश सरकार की कार्यशैली और कांग्रेस प्रत्याशी के विकास योजना से हुए प्रभावित…
मुंगेली2023.11.09STATE TODAY|विधायक प्रत्याशी मोहले ने गांव गांव पहुंच कर किया जनसंपर्क,13 नवम्बर को प्रधानमंत्री की सभा के लिए ग्रामीणों को किया आमंत्रित
मुंगेली2023.11.08STATE TODAY|कांटे की टक्कर दे रही 30 साल बाद एक महिला प्रत्यासी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) मुंगेली प्रत्याशी डॉ. सरिता भारद्वाज लगातार मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में कर रही जनसंपर्क