रायपुर/मेडिकल काॅलेज का नाम बदलने जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ट्वीट करते हुए श्री सिंह ने कहा है- दो साल में एक नया पत्थर न लगाने वाली भूपेश बघेल सरकार संस्थानों के नाम बदलने के अलावा और कर क्या सकती है? यह विकृत मानसिकता देखकर आज स्व.महेंद्र कर्मा जी की आत्मा भी दुःखी हो रही होगी। वो कभी स्वीकार्य नहीं करते कि स्व.बलीराम कश्यप जी का नाम हटाकर उनका नाम लिखा जाए।
आपको बता दें कि भूपेश सरकार ने स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में संचालित अस्पताल का नाम अब शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम पर करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल का नाम अब शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरापाल जगदलपुर होगा।
दरअसल सांसाद दीपक बैज ने 18 फरवरी 2020 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल का नामकरण शहीद महेंद्र कर्मा के नाम पर करने की मांग की थी। शासन ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए अस्पताल का नाम शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम पर करने का निर्णय लिया है।
Author Profile

Latest entries
मुंगेली2023.09.30STATE TODAY|सभापति रोहित शुक्ला के प्रयास से मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत बच्चे को मिला श्रवण यंत्र,परिजनों ने मुख्यमंत्री सहित रोहित का जताया आभार
मुंगेली2023.09.30STATE TODAY|बदहाल जिला अस्पताल,कमीशन खोरी से जिले वासी परेशान,डॉक्टर व कर्मचारियों पर जल्द कार्यवाही नही किया,तो मरीजो के परिजनों के साथ करेंगे आंदोलन:अजय साहू
मुंगेली2023.09.21STATE TODAY|भारतीय जनता युवामोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में 57 लोगों ने रक्तदान किया
मुंगेली2023.09.13STATE TODAY|यादव समाज ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव,निकाली गई भव्य शोभायात्रा,यादव समाज का शिक्षा से विकास संभव : संजय यादव कांग्रेस महांमत्री