मुंगेली

संजय यादव बने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री,यादव ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

मुंगेली/जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस की अगवाई में बनी कार्यकारिणी में मुंगेली कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता संजय यादव को जिला कांग्रेस कमेटी की जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय संजय यादव की यादव समाज मे भी खासी पकड़ मानी जाती है, इनकी नियुक्ति से समाज मे बड़ा संदेश जाएगा और समाज मे भी कांग्रेस की पकड़ मजूबत होगी।संजय यादव छात्र जीवन से ही कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे है कांग्रेस में वें महामंत्री शहर कांग्रेस कमेटी,दो बार जिला महामंत्री,पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग मुंगेली सहित सामाजिक दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते आये है वही प्रदेश में होने वाले

लोकसभा,विधानसभा,नगरीय निकाय एवँ पंचायत चुनावों में भी पार्टी द्वारा दिये गए जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान किया है।संजय यादव ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सह प्रभारी छत्तीसगढ़ चंदन यादव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी प्रदेश महामंत्री सीमा वर्मा जी पूर्व प्रत्याशी कांग्रेश राकेश पात्रे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त किया हैl इसी प्रकार से जिला कांग्रेस कमेटी में नए पुराने चेहरे शामिल हैं कार्यकारिणी की घोषणा पर छाया विधायक राकेश पात्रे जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस,पार्षद हेमेंद्र गोस्वामी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम जयसवाल,शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,सोम वर्मा,घनश्याम वर्मा,विद्यानन्द चंद्रकार, जीतू श्रीवास्तव,आरिफ खान,सूरज यादव,राजा माणिक,शिवम जायसवाल सहित हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button