मुंगेली

अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवँ मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन,मांगे पूरी नही होने पर 17 फरवरी को प्रदेश लिपिक संघ करेगा मंत्रालय का घेराव

मुंगेली/ रोहित तिवारी प्रान्ताअध्यक्ष लिपिक संघ के आवाहन पर एस.ए.रिजवी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आज लगभग 150 लिपिकों द्वारा जिला कार्यालय में वेतन विसंगतियों को दूर करने हेतु मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्य सचिव के नाम रैली निकाल कर जिला कार्यालय में कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से लिपिकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने एवं दिनांक 17 फरवरी 2021 को मंत्रालय नया रायपुर का घेराव कर शासन का ध्यान आक्रिष्ठ करने हेतु जानकारी दी गई जिला मुंगेली से लगभग 150 लिपिकों ने रायपुर जाकर मंत्रालय घेराव करने का अपनी सहमति जिला अध्यक्ष एस.ए.रिजवी को दिया।जिला अध्यक्ष एस.ए.रिजवी ने 17.02.2021 को मुंगेली जिले से 200 लिपिकों को रायपुर चल मंत्रालय घेराव हेतु आंदोलन में चलने का आह्वान किया। आज की रैली में मुख्य रूप से संजिव त्रिवेदी, विजय सिंह, हेमन्त मानिकपुरी, रवि शर्मा, योगेन्द्र भास्कर आदि बड़ी संख्या में लिपिक उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button