मुंगेली

STATE TODAY|जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाये जा रहे तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार अभियान को मिल रहा है अपार जनसमर्थन,गांव-गांव पहुचकर आम जनता की समस्याओं का निराकरण कर प्रदेश सरकार के जनहितकारी योजनाओं की भी दी जा रही है जानकारी:सागर सिंह बैस

जितेंद्र पाठक,मुंगेली/लोरमी – जिलास्तरीय तुहर कांग्रेस तुहर द्वार जन समस्या निवारण कार्यक्रम का शुरुवात की गई है जिसके तहत आज लोरमी विधानसभा के ग्राम मेघापारा गोल्हापारा घठोली और सेनगुड़ा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मार्को सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा तुंहर कांग्रेस तुहर द्वार के तहत जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों के द्वारा समस्याओं को बताया गया जहां सम्बंधित अधिकारियों से ग्रामीणों के सामने फोन के माध्यम से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द निराकरण कर शासन की योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया। चौपाल के दौरान ग्राम सेनगुड़ा में जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस के द्वारा शिविर में आये पेंशन राशन कार्ड सम्बंधित समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों से चर्चा की गई जिसमें कई हितग्राहियों को तत्काल में लाभ मिला। कार्यक्रम के बारे में सागर सिंह बैस ने बताया कि तुहंर कांग्रेस तुंहर द्वार जन समस्या निवारण कार्यक्रम जिलास्तरीय यात्रा का आज दूसरा दिन है जिसमे राजस्व से सम्बंधित समस्याओं और बिजली पानी जैसी समस्याओं को निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे हमारे प्रदेश के मुखिया पुरे प्रदेश के दौरे जन समस्या निवारण के लिए निकले हुए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी मुॅगेली के द्वारा कुछ दिन पूर्व निर्णय लिया गया था कि तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार के तहत जिलास्तरीय जन समस्या निवारण कार्यक्रम के माध्यम से जिले के लोरमी, मुॅगेली, पथरिया, सरगांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा गांव-गांव जाकर जन समस्याओं से रूबरू होगे। जन चौपाल के दौरान चार गाओं में शिविर लगाया गया जिसमें 50 आवेदन प्राप्त हुए है जिनके निराकरण के लिए अधिकारियों से चर्चा की गई है मिले आवेदन में ग्रामीणों के द्वारा नया राशनकार्ड बनवाने, नाम जोड़वाने, आवास, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन, के आवेदन मिले है

कार्यक्रम के दौरान ग्राम घठोली में 25 ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ली :- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान ग्राम सेनगुड़ा में 25 ग्रामीणों के द्वारा जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता भी ली। सदस्यता लिए लोगो ने बताया कि प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वरा प्रदेश विकास के लिए जो कार्य किये जा रहे है उससे प्रभावित होकर हम सभी ग्रामीण कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे है। कामग्रेस कि सदस्यता लेने वालों में भरत यादव,प्रदीप यादव,पूरन पात्रे,दिनेश,वीरेंद्र,शिवप्रसाद,संतु यादव,कलीराम,रामरतन,अनजान प्रसाद,रतिराम,जगनू राम,मुकु प्रसाद,गौतम यादव,मधु कुर्रे,रणजीत यादव,नरोत्तम,भूपेंद्र यादव,रामनरेश,महेश ध्रुव शामिल रहे।

वहीं जन चौपाल के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यजश शोभा कश्यप,डिंडौरी ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम मार्को,जाकिर हुसैन, मायारानी सिंह, थानुराम बघेल,रामशरण खांडेकर, लखन कश्यप, राजेश छेदैया मिंशु मसीह, नागेश गुप्ता, ईश्वर यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button