
मुंगेली/ भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली आईटी सेल संयोजक प्रदीप पाण्डेय एवं सोशल मीडिया संयोजक अशोक निर्मलकर बनाए गए हैं वहीं पूर्व संयोजक सुनील पाठक को प्रदेश आईटी सेल कार्यसमिति में लिया है।
भारतीय जनता पार्टी जिला आईटी सेल व सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव व विधायक पुन्नूलाल मोहले के आशीर्वाद से तथा प्रदेश आईटी सेल प्रभारी दीपक म्हस्के की सहमति से प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक की अनुशंसा पर की है। जिसके अनुसार आईटी सेल के पूर्व संयोजक सुनील पाठक को अपग्रेड करके प्रदेश आईटी सेल कार्यसमिति में स्थान दिया गया है। वहीं मुंगेली जिला आईटी सेल के संयोजक प्रदीप पाण्डेय (मुंगेली) व सह संयोजक महेंद्र गुप्ता (पथरिया) तथा सोशल मीडिया प्रभारी अशोक निर्मलकर (पथरिया)व सह प्रभारी मुकेश रोहरा (मुंगेली) की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त जिला आईटी सेल की कार्यकारिणी में भागीरथ यादव, विश्वास दुबे,सचिन यादव, अंकुश पटेल, कोटूमल दादवानी,अक्षय लहरे, संदीप साहू, रविंद्र गुप्ता,जवाहर दिवाकर, देवेंद्र केशरवानी,रिंकू सिंह, वैभव ताम्रकार,विनोद यादव शामिल हैं। जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी में सोम वैष्णव, हरिशंकर वर्मा, महाजन जायसवाल, दिनेश साहू,प्रदीप मिश्रा, श्रीहरि सिंह परिहार, मोती राम साहू,राघवेंद्र सिंह बब्बू, अंकित सिंह, रामशरण यादव, वासु देवांगन, राम साहू, सालिक राजपूत, महेंद्र गबेल,मनु शुक्ला, राणाप्रताप सिंह,विनय साहू,पोषण यादव,अनुराग सिंह,लोकेश साहू,देवेंद्र साहू को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
Author Profile

Latest entries
मुंगेली2023.09.30STATE TODAY|सभापति रोहित शुक्ला के प्रयास से मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत बच्चे को मिला श्रवण यंत्र,परिजनों ने मुख्यमंत्री सहित रोहित का जताया आभार
मुंगेली2023.09.30STATE TODAY|बदहाल जिला अस्पताल,कमीशन खोरी से जिले वासी परेशान,डॉक्टर व कर्मचारियों पर जल्द कार्यवाही नही किया,तो मरीजो के परिजनों के साथ करेंगे आंदोलन:अजय साहू
मुंगेली2023.09.21STATE TODAY|भारतीय जनता युवामोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में 57 लोगों ने रक्तदान किया
मुंगेली2023.09.13STATE TODAY|यादव समाज ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव,निकाली गई भव्य शोभायात्रा,यादव समाज का शिक्षा से विकास संभव : संजय यादव कांग्रेस महांमत्री