भारत के प्रथम क्रम के श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ ने कामगारों की समस्याओं के लिए राष्ट्रियस्तर दिया ज्ञापन

मुंगेली/भारतीय मजदूर संघ की त्रैवार्षिक अधिवेशन पटना बिहार में दिनांक 07,08 और 09 को संपन्न हुआ जिसमें कामगारों की समस्यो के निराकरण हेतु 4 बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया इसी तारतम्य में आज दिनांक 26/04/2023 को पूरे भारत वर्ष में जिला स्तर पर धरना,प्रदर्शन व् ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से सभी को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराना, भारतीय श्रम सम्मेलन (ILC) के सिफारिशों को लागू करना,अंतिम वेतन का 50% के बराबर पेंशन देना,ठेका प्रथा बंद करना,ठेका श्रम निवारण एवम् नियमितकरण अधिनियम 1970 में उचित सुधार कर अनिवार्य रूप से लागू करना। समान काम समान वेतन लागू करना। आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रिय श्रम नीति व् कानून बने।
न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी तय हो जिसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले को उबारना जो की भारतीय संविधान के 43 में भी उल्लेख है। आदि मांगो हेतू प्रधानमंत्री से आग्रह किया है,साथ ही सार्थक कदम नही उठाए जाने पर देश भर में आन्दोलन के लिए संघ बाध्य होगा,जिसकी समस्त जवाबदारी भारत सरकार की होगी।
उक्त कार्यकम में भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेली के जिलाध्यक्ष राजेश गोस्वामी,जिला मंत्री रवि कांत सिंह,कोषाध्यक्ष दिनेश सिंगसार,रविन्द्र यादव,अजय शर्मा,लव साहू,नरेश साहू आदि पदाधिकारी व् सदस्य उपस्थिति रहे। उक्त जानकारी जिला मंत्री रवि कांत सिंह ठाकुर ने दी।