STATE TODAY|महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जागेश्वरी वर्मा ने लिया महिला कांग्रेस की बैठक

जितेंद्र पाठक,मुंगेली/लोरमी – मुंगेली विधानसभा के विकासखंड जरहागांव में महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीमती जागेश्वरी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का बैठक रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस संगठन लोकसभा प्रभारी श्रीमती मायारानी सिंह की उपस्थिति हुई बैठक में कांग्रेस पार्टी की मजबूती एवं आगामी 2023 विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष में चर्चा हुई,मुख्य रूप से बूथ कमेटी मे महिलाओं की जिम्मेदारी एवं महंगाई के खिलाफ आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया गया। बैठक में उपस्थित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के सदस्य रत्नावली कौशल,रूपलाल कोसरे,सेवादल के जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा,महिला कांग्रेस जरहागांव ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश जायसवाल,ब्लाक अध्यक्ष लोरमी श्रीमती हेमिन मंगेशकर, ब्लॉक अध्यक्ष डिंडोरी श्रीमती शीतला जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया सुश्री ज्योति वैष्णव, एवं सुश्री मंजू शर्मा, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सविता जितेन्द्र पाठक, सरिता त्रिपाठी, शीतला यादव, शकीरा खान, प्रकाश जायसवाल चमेली, एवं जरहागांव ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू, परमेश्वर साहू, मदन पटेल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तथा स्व सहायता समूह एवं जय बिहान समूह की महिलाओं की उपस्थिति रही।

Author Profile

रवि शुक्ला / संपादक
Latest entries