STATE TODAY|भाजपा के प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला में जिले के मीडिया प्रभारी हुए शामिल
मुंगेली-भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी व केके शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला 30जुलाई शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर में सम्पन्न हुआ।
डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया प्रभारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में हमें पार्टी लाइन में विचारों का लेखन व अन्य माध्यमों में सम्प्रेषण करना चाहिए। निरर्थक बातों का जवाब देना आवश्यक नहीं होता, क्योंकि बोलने के लिए बुद्धि और चुप रहने के लिए विवेक की आवश्यकता होती है। केके शर्मा ने कहा कि मीडिया छवि निर्माण करने का उपकरण है अतः इसका उपयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनेश ठोकने ने सभी मीडिया प्रभारियों से वन टू वन चर्चा की। संचालन भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने किया। प्रदेश मीडिया कार्यशाला में भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा,मीडिया विभाग के मुकेश शर्मा,अमित चिमनानी,अनुराग अग्रवाल,राम त्रिपाठी, सहित प्रदेशभर से सभी जिलों से आए मीडिया विभाग के साथीगण मौजूद रहे। जिसमें मुंगेली से जिला भाजपा मीडियाप्रभारी सुनील पाठक,जिला मीडिया सह प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ठाकुर,देवेंन्द्र केशरवानी,प्रमोद धुरी,किसान मोर्चा जिला मीडियाप्रभारी डॉ रामकुमार साहू,डॉ रोहित साहू,भोलू खाण्डे शामिल रहे।