STATE TODAY|राजपूत युवा मोर्चा लोरमी द्वारा श्री महाराणा प्रताप जयंती मनाया गया
जितेंद्र पाठक,मुंगेली/लोरमी – क्षत्रिय कुल भूषण त्याग समर्पण बलिदान की प्रतिमूर्ति महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण माल्यार्पण समाज के प्रमुख वरिष्ठ जन भोलाराम सिंह, राम प्रसाद सिंह और सी एस राजपूत जीने पूजन अर्चन कर प्रारंभ किया। रैली में हजारों की संख्या में युवा और मातृशक्तियों ने भाग लेकर जोश उत्साह उमंग के भाव का प्रकटीकरण किया। रैली सेमरिया भाटापारा लोरमी सारधा झाफल होते हुए महाराणा प्रताप विद्यालय में सभा के रूप में परिणित हुआ। रैली में युवाओं ने जय भवानी हर-हर महादेव के नारा से आसमान गुंजायमान होने लगा। इस कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और राजपूत युवा मोर्चा लोरमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। मंच का संचालन कमल सिंह राजपूत जी ने किया। अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के कल्याण हेतु हम सबको मिलकर छोटे-छोटे अंशदान देकर लोक कल्याण के कार्य करते रहना होगा। समाज के संपन्न वर्ग के लोग गरीब वर्ग के हितों की चिंता जरूर करें। सी एस राजपूत ने कहा कि महाराणा प्रताप विद्यालय से 1157 बच्चों ने शासकीय कार्यों में चयनित होकर सेवारत है। आगामी योजना पूर्व छात्र सम्मेलन कर पूर्व में पड़े छात्रों को विद्यालय से जोड़ना है। न्यूनतम शुल्क के माध्यम से अधिकतम शिक्षा की व्यवस्था करना। इस अवसर पर गोपाल सिंह कोमल सिंह जगन्नाथ सिंह गिरिवर सिंह प्रताप सिंह जयजयराम सिंह टी आर राजपूत श्याम लाल सिंह चंद्र कुमार सिंह अर्जुन नरोत्तम सिंह भूपेंद्र सिंह गणेश सिंह पूनम सिंह प्रीतम सिंह सुदर्शन सिंह महावीर सिंह बिहारी सिंह अनिल सिंह जितेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह फौजी,नरेंद्र सिंह फौजी अशोक सिंह फौजी अयोध्या सिंह फौजी सालिक सिंह सतीश सिंह गोपाल सिंह सुरेंद्र सिंह चिरंजीवी सिंह धर्मजीत सिंह राजेश सिंह बाल्मीकि सिंह आदि लोग लगे रहे।