मुंगेली

कमिश्नर ने किया अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण,बच्चों के भविष्य का निर्माण शिक्षकों का दायित्व:डाॅ. अलंग

बच्चों के भविष्य का निर्माण शिक्षकों का दायित्व -डाॅ. अलंग

कमिश्नर ने किया अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

मुंगेली/ बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डाॅं. संजय अलंग ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जिला मुख्यालय मुंगेली पहुॅचे और लोरमी रोड में संचालित अंग्रजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें कहा कि विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लेस किया जा रहा है। विद्यालय को देखकर मन प्रफुल्लित हो गई। इस अवसर पर उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों की बैठक लेकर बच्चों की दर्ज संख्या, लायब्रेरी खेल गतिबिधियों आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्कूलों के लिए भवन और संसाधन की व्यवस्था करना सरकार का काम है। लेकिन बच्चों के भविष्य का निर्माण शिक्षकों का दायित्व है। बैठक में उन्होंने कहा कि बच्चों में जानने और कुछ करने की ललक होती है। पक्का इरादा के साथ लगन एवं कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस हेतु शिक्षक बच्चों में ऐसा कौशल विकसित करें ताकि वे जीवन के किसी भी क्षेत्र में जाकर अपना वेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंनें कहा कि आज प्रतियोगिता का युग है। प्रतियोगिता में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए उन्होंने बच्चों में प्रतियोगिता की भावना विकसित करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की भी बात कही। इस अवसर पर कलेक्टर पी.एस एल्मा ने स्कूल की भव्ययता सौंदर्यीकरण, खेल मैदान, लायब्रेरी आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास,अपर कलेक्टर राजेश नसीने, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, राजस्व संभाग बिलासपुर के डिप्टी कमिश्नर अर्चना मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी.भारद्धाज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक वाचस्पति सिंह और अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डाॅं. आई. पी. यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button