STATE TODAY|प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश की बेटियां फहराएंगी चुनाव में परचम,प्रचण्ड बहुमत से जीतेंगे सेवापुरी सीट:जागेश्वरी वर्मा,पर्यवेक्षक सेवापुरी विधानसभा, उ.प्र.

वाराणसी/उ.प्र. के सेवापुरी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पक्की, सामाजिक समीकरण व स्थानीय मुददों पर जनसमूह को कांग्रेस के पक्ष में लाकर सेवापुरी विधानसभा पर्यवेक्षक जागेश्वरी वर्मा ने विपक्षी पार्टियों की नींद हराम कर दी है आज जिला वाराणसी के विधानसभा सेवापुरी के ग्राम पंचायत तेंदुई, मनियारी पुल, बरनी, मे जनसंपर्क करते हुए आपने छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे राज्य की सबसे सफल योजना 2500 रु में धान खरीदी को उत्तर प्रदेश में भी लागू करने की घोषणा श्रीमती प्रियंका गांधी ने जनघोषणा पत्र में किया है। जिससे अब कांग्रेस का सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के करोङो किसान लाभान्वित होंगे, उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए बताया कि यह पार्टी उद्योगपतियों की पार्टी है जिसके कार्यकाल में हजारों किसानों ने आत्महत्या किया है जबकि सपा व बसपा राज में बाहुबलियों ने उत्तरप्रदेश में माफियाओं का राज स्थापित किया था।जबकि दबे कुचले व वंचितों की आवाज बन चुकी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने जो नारा दिया है लड़की हूं लड़ सकती हूं उससे पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ा है और उत्तर प्रदेश में महिलाओं की पहली पसंद काग्रेस पार्टी बन गया है, हम पूरे बहुमत के साथ यहां सरकार बनाएंगे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र मे किए गए वादे को कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूरा किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है। उपस्थित कार्यक्रम मे सेवापुरी विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी श्रीमती अंजू आनंद सिंह (रिंकू), एवं श्रीमती परमेश्वरी कश्यप, विक्की वर्मा छ ग सहित जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं का पूरा काफिला जनता के दरबार में कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखी और उम्मीदवार को जीतने निवेदन किया।