मुंगेली

भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का किया पुतला दहन,महिलाओं के अपमान को लेकर आक्रोशित महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

मुंगेली/आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला दहन किया गया।
ज्ञातव्य है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्रैक्टर पर बैठ कर महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवा कर महिलाओं का अपमान किया था। नारी सम्मान की रक्षा व अस्मिता के लिए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह ठाकुर के नेतृत्व में परशुरामजी चौक पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली में पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती हेमा सोनी,अंजना जायसवाल, शशिकांता केशरवानी,माला गुप्ता,निशा सोनी,मोना नागरे,सरस्वती सोनी,पायल नायक,संगीता पटेल,मंजू सोनी,सरला सोनी,उषा सोनी,ममता सोनी सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button