STATE TODAY|भाजपा खुद तो 15 साल की अपने सरकार में कुछ कर नही पाए और अब धरना प्रदर्शन का नाटक कर आम जनता को धोखा दे रहे है:रत्नावली कौशल
मुंगेली-अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन की सदस्य,छग प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव और छग अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ट की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री रत्नावली कौशल ने भाजपा पार्टी के द्वारा सोसायटियों में दिए धरना प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की 15 साल तक सरकार सत्ता में रहकर सुख भोग कर चैन की नींद सोने वाले लोग अब ऐसे धरना प्रदर्शन कर स्वयं को ही जगा रही है।
वर्मी कंपोस्ट खाद की शिकायत पर सुश्री कौशल ने कहा की भाजपा के लोगो ने ऐसा कह कर स्व सहायता समूह में मेहनत कर इसको तैयार करने वाली समस्त बहनो के मान और श्रम का अपमान किया है,जो दिनरात मेहनत कर किसानो को आगे बढ़ा कर अपने श्रम का योगदान दे रहे है,श्रमदान कर रही इन महिला बहनो के अपमान के लिए भाजपा को सबसे माफ़ी मांगनी चाहिए।
सुश्री कौशल ने भाजपा के लोगो को याद दिलाते हुए कहा की इसके पहले सत्ता में रहते हुए भाजपा “सबको” के माध्यम से किसानो को जबरिया “प्राम” खाद दिया जाता था,जिसमे पत्थर,खपरैल और खिला तक मिक्स रहता था, तब उनको किसानो की याद नही आती थी,और आज जब प्रदेश के समस्त वर्ग के लोग खासतौर से किसान लोग छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी के द्वारा किये जा रहे कार्यो से बहुत ही खुश है,किसानो की ख़ुशी आज भाजपा वाले लोगो से बरदास्त नही हो रहा है और इन लोगो के पेट में दर्द हो रहा है।
सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले ये लोग तब स्वयं का विकास करने में मगन रहते थे।
आज कांग्रेस की सरकार में चारो तरफ जनता खुशहाल है,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभी चुनाव के बहुत पहले ही धान को 2800 रूपये में खरीदने की घोषणा कर देने से भाजपा की हालत ख़राब हो गई है उन लोगो के पास कोई मुद्दा नही होने के कारण सोसायटियों में धरना प्रदर्शन करने का नाटक कर रही है, लेकिन जनता भी इन लोगो के द्वारा किये जा रहे नाटक-नौटंकी को देख और समझ रही है और इन लोगो को अगले चुनाव में भी जनता घर बैठा कर नाटक और नौटंकी करने के ही काम में लगाने की तैयारी कर लिए है।