मुंगेली

STATE TODAY|कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी पहुंचे जिला मुख्यालय, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं,कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही मिलती हैं हर मोर्चे में कामयाबी:अर्जुन तिवारी

मुंगेली/कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी आज मुंगेली प्रवास पर रहे जहां स्थानीय सर्किट हाउस में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओ से मुलाकात की,इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस के नेतृत्व में अर्जुन तिवारी का आत्मीय स्वागत किया गया। वही प्रदेश महामंत्री से मुलाकात कर कांग्रेस नेताओं ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी जिन्हें अर्जुन तिवारी द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा इन समस्याओं को जल्द प्रदेश कांग्रेस के मुखिया के समक्ष रखने की बात कही,वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मुंगेली नगर पालिका के छाया अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने भी श्री तिवारी से मुलाकात कर कई मुद्दाओं पर चर्चा किये साथ ही श्री गोस्वामी द्वारा नगर में विकासकार्यो को लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष कई नए कार्य जो जनहित के लिए कराए जा सके ऐसे महत्वपूर्ण विषयों को मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री के समक्ष रख कर इन कार्यो के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत कराने तथा उन कार्यो को जल्द से जल्द शुरू किए जाने के लिए योजना बनाएं जाने को लेकर चर्चा हुई,

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे,सेवादल जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा,शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,जिला महामंत्री संजय यादव,ब्लॉक अध्यक्ष लोकराम साहू,जिला उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह,पूर्व पार्षद सोम वर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छेदयिया,देवेंद्र वैष्णव,लवी मसीह,अहसान अली,असद खोखर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button