STATE TODAY|कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता ख़त्म करने के फैसले के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

मुंगेली/मोदी सरनेम मामले में गुजरात कोर्ट के द्वारा दिये फैसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में व लोकसभा सदस्यता से बर्खास्त करने के फैसले के विरोध में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास,प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा,सह प्रभारी प्रियंका सारसर,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,कोरबा जिला प्रभारी नीरज घोरे के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में केंद्र सरकार में बैठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी करते हुए मुंगेली BJP कार्यालय के सामने पुराना बस स्टैंड में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस मुंगेली अध्यक्ष राजेश छैदईया ने कहा- लोकतंत्र पर कालिख पोतने वालो के चेहरों पर कालिख पोतने का समय आ चुका है। संसद खामोश कर सकते हो, सड़कें कैसे खामोश करोगे। सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं, हम सत्य और राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। साल 2019 की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कहा था कि नीरव मोदी ललित मोदी यह मोदी सरनेम वाले देश का 15 हज़ार करोड क्यों लेकर भाग रहे हैं किसके माध्यम से इन्हें बचाया जा रहा है। गलत कहां बोला,मगर हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन जनता के समर्थन से चुने गए लोकसभा सदस्य से बर्खास्त करना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।हम लड़ेंगे और जीतेंगे। आज देश का युवा राहुल गांधी के साथ खड़ा है।केंद्र की मोदी सरकार अपनी मशीनरों का दुरुपयोग कर राहुल गांधी को डराने का काम कर रही है। लेकिन हम बता दें कि राहुल गांधी सत्य के मार्ग पर चल रहे हैं। अंग्रेजों ने भी बहुत प्रयास किया गांधीजी और नेहरू जी को परेशान करने का, लेकिन जब हम अंग्रेजों से नहीं डरे तो अब हम इन चोरों से क्यों डरेंगे।

मोदी सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन में मुंगेली छाया विधायक राकेश पात्रे, न.पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,अभिलाष सिंह,राहुल कुर्रे,लक्ष्मीकांत भास्कर,संजय यादव,संजय जायसवाल,रवि शुक्ला,सूरज यादव,गाैरव जैन,दिनेश भैया,असद खोखर,रवी भास्कर,पोखराज बंजारे,इंद्रजीत कुर्रे,मंजीत रात्रे,राहुल यादव,योगेश्वर सिंह,संजय जांगड़े,नानू ठाकुर,अनिल मंगेशकर,अलीम मिर्ज़ा,सोनू मनहर,शिवम छैदईया,ललित जायसवाल,सुरेंद्र यादव,राजू कश्यप,करन केशरवानी,अप्पू,मनोज व अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।