STATE TODAY|जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया गया पुतला दहन

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास,छत्तीसगढ़ प्रभारी पलक वर्मा,सह प्रभारी प्रियंका सारसर,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुशार,,,

मुंगेली/मोदी सरनेम मामले में सूरत कोर्ट द्वारा हमारे नेता राहुल गांधी को सजा सुनाये जाने के विरोध में जिला युवा कांग्रेस मुंगेली के अध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में पड़ाव चौक मुंगेली में पुतला दहन किया गया। राजेश छैदईया ने कहा की केंद्र में बैठी सरकार राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से डरी हुई है जिसके चलते राहुल गांधी को डराने के लिए नए नए हथकंडे अपना रही है मोदी सरनेम मामले में जनता को गुमराह कर भ्रम फैला कर तानाशाही रवैया दिखा कर झूठे आरोप के साथ राहुल गांधी को फ़साना चाहती है।आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कलेश्वर गर्ग,आयुष शुक्ला,रवि भास्कर,टीपू खान,कारण ठाकुर,राहुल यादव,योगेश्वर सिंह,आयुष ठाकुर,नानू ठाकुर,ईश्वर चतुर्वेदी,ललित जायसवाल,सोनू मनहर,सुरेंद्र यादव,डी.पी साहू,अमितेश,जित्तू एवं युवा कांग्रेस के समस्त साथीगण उपस्थित रहे।