मुंगेली

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया महिलाओं का सम्मान,मकान तो सब बनाते है लेकिन उस मकान को घर बनाने का काम महिलाएं करती है:जागेश्वरी वर्मा

मुंगेली/अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्व सहायता समुह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया। कांग्रेस जिला प्रभारी सीमा वर्मा ने कही कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर आ रही है महिलाओ को प्राकृतिक उपहार मिला है जो हर बातो को महिलाओं का आभास हो जाता है महिला आज घर, बच्चों के साथ काम को भी सम्भाल रही है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सागर बैस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में पहुँची सभी महिलाओ को बधाई देता हूं नारी के रूप में देवी का वास होता है नारी मातृत्व शक्ति को मैं प्रणाम करता हु, नारी शक्ति के बिना हम सब अधुरे है आज महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर ना रही है जो काफी खुशी की बात हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में स्वच्छता दीदियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करके उनका सम्मान दिए है। मायारानी सिंह ने कही की महिला दिवस में सभी महिलाओं को बधाई देती हु आज महिलाएं आज कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है महिला जहा शांत है वहा शीतल है जब नारी का अपनमान होता है वहा काली का रूप धारण कर लेती है। जागेश्वरी वर्मा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कही की मकान तो सब बनाते है लेकिन उस मकान को घर बनाने का काम महिलाएं करती है महिलाओं के विकास के लिए हम सदैव आगे रहते है और रहेंगे कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों का मैं धन्यवाद देती हूं जो आज महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किये। कार्यक्रम को सावित्री सोनी जिस घर मे नारी की पूजा होती है वहा ईश्वर का वास होता है महिला हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम होती है महिला के बिना संसार अधूरा है, महिला एक बेटी, बहन, माँ सभी रूप में है। मंजू शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस ने कही महिला का हर क्षेत्र में आगे आना होगा हम सभी को महिलाओं की टीम बनाना होगा। नुरजहाॅ महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने महिलाओं के बारे में बताया कि जो महिलायें आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है जिसका हम सब को गर्व है हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिये। जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने कहा कि आज कहते है हर सफल व्यक्ति के पीछे महिला का हाथ होता है और यह सच है महिलाओं से हमे प्रेरणा मिलती है महिलाएं बिना कुछ कहे अपने पुरे परिवार को कैसे चला लेती है यह गुण हमारी महिलाओं में है हम सभी नारी शक्ति को नमन करते है।

इस अवसर पर महिलाओं को फल एवं साड़ी देकर सम्मान किया गया ।कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चन्द्राकर,मनोरमा गुप्ता दिलीप बंजारा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वतंत्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान शशि घृतलहरे, वैशाली सोनी, सरिता त्रिपाठी, सविता पाठक, रत्नावली, हेमिन मंगेशकर, शीतला जायसवाल, पुष्पा घृतलहरे, संजीत बनर्जी, वशीउल्ला खां, लोकराम साहू, घनश्याम वर्मा, विद्यानंद चंद्राकर, सोम वर्मा, संजय यादव, देवेन्द्र पात्रे,जितेन्द्र पाठक, भावेश शर्मा, हितेन्द्र त्रिपाठी, नागेश गुप्ता, राजेश छेदईया, राजा माणिक,परवेज खान ,जीतू श्रीवास्तव, सूरज यादव,लवी मसीह,अम्बालीका साहू ,शकीरा खान,सेवता पाठक,रोहणी यादव,सोभा चाहिल,रमेश उर्मिला यादव, मनोरमा गुप्ता,जहीदा बेगम,सरिता यादव,तुलसी साहू, जोति वैष्णव, कल्लू सोनी कलीम तंवर, आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button