मुंगेली

STATE TODAY|तुहंर कांग्रेस तुंहर द्वार योजना जन समस्या निवारण कार्यक्रम यात्रा की शुरुआत लोरमी विधानसभा में 11 मई से

जितेंद्र पाठक,मुंगेली/लोरमी – जिलास्तरीय तुहर कांग्रेस तुहर द्वार जन समस्या निवारण कार्यक्रम का शुभारंभ 11मई बुधवार सुबह 10 बजे लोरमी विधानसभा के ग्राम सुखाताल, केसतरपुर, गुरूवाईनडबरी, मारूकापा, सारंगपुर से किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अ ध्यक्ष सागर सिंह बैस ने बताया कि तुहंर कांग्रेस तुंहर द्वार जन समस्या निवारण कार्यक्रम जिलास्तरीय यात्रा प्रारंभ किया जाना है। जिसकी शुरुआत लोरमी विधानसभा के ग्राम सुखाताल, केसतरपुर, गुरूवाईनडबरी, मारूकापा, सारंगपुर से किया जाएगा। जैसे हमारे प्रदेश के मुखिया पुरे प्रदेश के दौरे में निकले हुए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी मुॅगेली के द्वारा कुछ दिन पूर्व निर्णय लिया गया था कि तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार के तहत जिलास्तरीय जन समस्या निवारण कार्यक्रम के माध्यम से जिले के लोरमी, मुॅगेली, पथरिया, सरगांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा गांव-गांव जाकर जन समस्याओं से रूबरू होगे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या राशनकार्ड, पेंशन, पानी, बिजली या फिर अन्य समस्या हो उनसे तत्काल अधिकारीयों से चर्चा कर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा या फिर उनकी समस्याओं को लिखकर संबंधित अधिकारी को अवगत कराकर समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण कराया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरे जिले के गांव गांव में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button