STATE TODAY|यादव समाज ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव,निकाली गई भव्य शोभायात्रा,यादव समाज का शिक्षा से विकास संभव : संजय यादव कांग्रेस महांमत्री


जिला मुख्यालय से 15 किलो मीटर दूर ब्लाक जरहागांव में धूमधाम से जन्मष्टमी महोत्सव मनाया गया समाज के वक्ताओं ने एक शिक्षा,एकजुटाता से राजनीतिक, आर्थिक विकास संभव का दिया संदेश
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया इसमें जरहागांव परिक्षेत्र के साथ साथ लोरमी, मुंगेली, पथरियां के यादव बन्धु लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शिवजी, दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ होकर चौक चौराहा, गली मोहल्ले में श्रीराधाकृष्ण का जयघोष गूंजते रहे साथ मे महिलाओं के द्वारा जगह जगह पूजा अर्चना की गई।
कार्यक्रम में संजय यादव जिला महामंत्री ने संबोधित में
कहा की समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने को कहा साथ ही हमें व्यापार की ओर आगे बढ़ने पर बल दिया ताकि आने वाले पीढ़ी एवं हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हो। उन्होंने कहा शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है समाज की एकजुट पर बल देते हुए कहा कि समाज में लोगों को जागरूक करना सामाजिक रूढ़िवादी से लड़ना असहाय लोगों को हर संभव मदद करने के लिए अलावा कई जन मुद्दों पर काम करने की आवश्यकता है। अध्यक्ष पांचराज यादव महासमिति धनीराम यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्णा के जन्म उत्सव को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में सब भारतीय भी पूरा आस्था वह उल्लास से मनाते हैं श्री कृष्ण ने अत्याचारों के विरुद्ध लड़कर धर्म की स्थापना की थी उनका जीवन संघर्ष भरा रहा है सभी बडो को पर कर उन्होंने धर्म की स्थापना किया था मुंगेली जिले में लगभग 55000 से ऊपर की जनसंख्या के आधार पर सामाजिक के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी बहुत जरूरी है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्र ने कहा यादव समाज का शौर्य सनातन काल ऐतिहास रहा है धर्म अधर्म की लड़ाई में सदैव धर्म की जीत हुई है श्री कृष्ण जन्माष्टमी हमें आपसी सौहार्द के साथ धर्म रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना सिखाती है।
सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा यादव समाज अपनी शैक्षणिक एवं कौशल योग्यता से विशेष स्थान रखता है हमेशा धर्म रक्षा एवं समाज के लिए यह समाज आगे रहता है।
मुंगेली विधानसभा के वर्तमान विधायक पुन्नू लाल मोहले ने यादव समाज को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा यादव समाज सभी समाज को सम्मान देते देती है जिससे सभी समाजों को एकता का परिचय संदेश भी देती है।
पूर्व विधायक बारमाते ने कहा यादव समाज शिक्षा के साथ अनेक क्षेत्रों में अपना कौशल का प्रदर्शन कर परचम लहराया है समाज की उन्नति एवं तरक्की के लिए ज्यादा समाज की अग्रणी भूमिका है भविष्य में भी सामूहिक एकता एवं समरसता के साथ और अच्छा कार्य करते रहेंगे।
जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने कहाकि समाज की एकता एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होना चाहिए जिससे सभी को एक मंच पर आने का अवसर प्राप्त हो आमंत्रित सभी सदस्यों एवं समाज के प्रमुखों ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
जिसके मुख्यअतिथि राकेश पात्रे छाया विधायक मुंगेली,रमेश यदु सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष,पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली, चंद्रभान बारमते पूर्व विधायक मुंगेली, धनीराम यादव अध्यक्ष पांचराज यादव महासमिति,मन्तराम यादव संरक्षक यादव समाज मुंगेली, वसीउल्लाह खान सदस्य जिला पंचायत मुंगेली, संजय यादव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली, दुर्गा उमाशंकर साहू सदस्य जिलापंचायत मुंगेली, सुद्धू यादव संरक्षक विजईपुर राज,धनीराम यादव सर्व यादव समाज कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मुंगेली, रितेश यादव जिला महामंत्री सर्व यादव समाज मुंगेली, रामचंद्र साहू जी ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जरहागांव,सूरज यादव सचिव कांग्रेस कमेटी मुंगेली, डॉ अजित यादव संरक्षक महासमिति, मनोहर यादव उपाध्यक्ष महासमिति, संजू यादव अध्यक्ष यदुवंशी सेना मुंगेली, राजकुमार यादव अध्यक्ष विवाह कमेटी जिला मुंगेली, मोतीराम यादव अध्यक्ष लोरमी राज,राकेश यादव अध्यक्ष यदुवंशी सेना लोरमी,डॉ बोधिराम यादव कोषाध्यक्ष नवागढ़ राज, फूलचंद यादव प्रवक्ता, महेंद्र यादव,दुःखीराम यादव उपाध्यक्ष, दिलीप यादव अध्यक्ष तहसील मुंगेली, वीरेंद्र यादव,घनश्याम यादव कोषाध्यक्ष, राजेश यादव ,पूर्णेद्र यादव मीडिया प्रभारी।कार्यक्रम के संयोजक सतीश यादव,रामजी यादव,मकराल यादव,विनय यादव,डॉ साधेराम यादव,अंकालु यादव,दरबारी यादव,मेलुराम यादव,रामरतन यादव सरपंच, मालिकराम यादव नरेंद्र यादव।कार्यक्रम को सफल बनाने में यशपाल यादव,शत्रुहन यादव,कृष्णा यादव,नरेंद्र,बालक यादव,अमित यादव,संजू यादव कोहड़िया, संजय यादव लोहड़िया,रामकुमार यादव बाघमुडा, मोहन यादव धरमपुरा, हंसराम,मुकेश यादव बुधवारा, दीपक यादव,दुर्गेश यादव,सोनू यादव,ओमप्रकाश यादव,मिलन यादव,अशोक यादव,विजय यादव,अनिकेत यादव सहित सैकड़ो यादव रहे। कार्यक्रम के मनसंचालन मनोहर यादव सारंगपुर द्वारा किया गया।

Author Profile

रवि शुक्ला / संपादक
Latest entries