धर्म-कला-संस्कृतिमुंगेली

बी.आर.साव धर्मादा ट्रस्ट मुंगेली ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए किये समर्पित।

मुंगेली/श्रीराम मंदिर तीर्थ निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के सतत प्रचार-प्रसार से अब शहर और अंचल राममय हो रहा है। बड़ी निधि समर्पण के लिए टोली निकल रही है जिसको हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार को समिति के सदस्यों को प्रतिष्ठित दानवीर परिवार बी.आर.साव धर्मादा ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ विनय गुप्ता, कमलेश्वर केशरवानी व अजय गुप्ता के द्वारा ट्रस्ट की ओर से 1 लाख 51 हजार रुपए ग्राम फंदवानी के मालगुजार राजेश उपाध्याय के द्वारा अपने पिताजी स्वर्गीय त्रिभुवन प्रसाद उपाध्याय के निमित्त 51 हजार रुपए, बांकी के प्रतिष्ठित बघेल परिवार की बहू व्याख्याता बिंदेश्वरी रणजीत सिंह और वर्षा रामपाल सिंह के द्वारा 11-11 हजार व उनके दोनों पुत्र आरव और अबीर ने अपने गुल्लक तोड़ उसमें से निकले 1147 रुपए, मुंगेली नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्रीकांत गोवर्धन के द्वारा 11 हजार रुपए मुकेश पांडेय के द्वारा 7 हजार 1 सौ रुपए, बांकी के सरपंच रणजीत सिंह के द्वारा 5 हजार 1 सौ रुपए, देवांगन समाज के प्रतिष्ठित व्यापारी सुल्ठु देवांगन के द्वारा 5 हजार 1 सौ रुपए सुधांशु मिश्रा के द्वारा 5 हजार 1 सौ रुपए, संदीप लुनिया ने भी रसीद कटाकर समर्पण राशि श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति को समर्पित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र जैन (मध्यक्षेत्रसहव्यवस्थाप्रमुख) जिला प्रमुख दिनेश सोनी, निधि संग्रह समिति के नगर संयोजक रामपाल सिंह, रामशरण यादव, संदीप साहू, विजय नंदवानी, मिथलेश केशरवानी, करण सिंह ठाकुर, आकाश सोनी, यशवंत सिंह, रोशन सोनी, अनुराग सिंह, राहुल साहू, हरीश यादव उपस्थित रहे।

एक अपील
महासागर पर सेतुबंध के समय गिलहरी की भांति इस पावन पुनीत यज्ञ में आप सब भी यथाशक्ति योगदान कर पुण्य के भागी जरूर बने। जय जय श्री राम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button