मुंगेली

STATE TODAY|ऑनलाइन क्लास के माध्यम से ऑनलाइन क्लास का नियमित संचालन करबच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने का सराहनीय प्रयास दिव्यांग व्याख्यता दुर्गा तिवारी के द्वारा

जितेन्द्र पाठक

मुंगेली/लोरमी – ऑनलाइन क्लास जहां चाह वहां राह इस युक्ति को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंड़खाम्ही के हिंदी व्याख्याता श्रीमती दुर्गा तिवारी जो कि एक 60 प्रतिशत दिव्यांग महिला है उन्होंने कर दिखाया। कोरोना वायरस जैसे इस भयावह स्थिति में श्रीमति दुर्गा तिवारी के द्वारा 23 जुन 2020 से ऑनलाइन क्लास के माध्यम से ऑनलाइन क्लास का नियमित संचालन कर बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। शुरुआत में उन्हें थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन कोई भी मुसीबत इंसान की हिम्मत से बड़ी नहीं होती उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर अपना प्रयास जारी रखा। बच्चों को ऑनलाइन क्लास में जोड़े रखने के लिए उन्होंने काल अभियान करके बच्चों एवं पालकों से संपर्क किया। उन्हें ऑनलाइन शिक्षा के महत्व को समझाया और ऑनलाइन विद्यार्थी पंजीयन किया, इस तरह उनकी समस्याओं का समाधान किया बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ उनका सर्वांगीण विकास हो इसे अपना उद्देश्य बनाते हुए निरंतर ऑनलाइन क्लास का संचालन किया।
————————

पीपीटी पावर पाइंट प्रजेटेशन –

पाठ को सरलीकरण एवं रोचक बनाने के लिए उनके द्वारा पावर पाइंट प्रजेटेंशन के माध्यम से पाठ का सचित्र अध्यापन कराया गया। इससे बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ अध्यापन में रुचि लेने लगे और दिन ब दिन बच्चों की संख्या बढ़ने लगी। ऑनलाइन क्लास में मुंगेली जिला के ही नहीं वरन छत्तीसगढ़ के अन्य जिले जैसे बिलासपुरए कवर्धा,दुग, बेमेतरा, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, बालोद, कांकेर, रायपुर, पेंड्रा आदि जिले के बच्चे भी लाभान्वित हो रहे हैं। जिसमें 23 जुन 2020 से 6 अप्रैल 2021 तक 1376 क्लास और 74629 बच्चे लाभांवित हो चुॅके है।
——————–

मैटीमीटर और टेस्टमोज से आनलाईन टेस्ट –

बच्चों के बौद्धिक मानसिक एवं तार्किक विकास के लिए सामान्य ज्ञानए विश्व सामान्य ज्ञानए छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञानए विज्ञान एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम मैंटीमीटर तथा टेस्टमोज डाॅट काॅम के माध्यम से क्विज कराया गया। पाठ के अध्ययन के बाद मैटीमीटर और टेस्टमोज के माध्यम से ऑनलाइन टेस्ट लेकर परीक्षा की तैयारी करवाया गया।
—————–

व्याख्याता दुर्गा तिवारी के द्वारा समय समय पर अन्य गतिविधियां जैसे निबंध प्रतियोगिताए तात्कालिक भाषण, त्यौहार व महापुरुषों की जयंती पर ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम उनके द्वारा कराया गया।
—————-
लोरमी की दुर्गा तिवारी को गुजरात की एडुटर एप मे एडुवारियर के रुप मे मिली स्थान इसी तरह मुंगेली जिला में ऑनलाइन क्लास में प्रथम स्थान मुंगेली जिला में ऑनलाइन क्लास संचालित करने वाले और सर्वाधिक बच्चे लाभान्वित करने वाले शिक्षकों में दुर्गा तिवारी प्रथम स्थान मे है।
—————–

बेस्ट टीचर आवार्ड मिला –

ऑनलाइन क्लास के बच्चों द्वारा उनके लिए सम्मान समारोह आयोजन किया गया एवं उन्हें बेस्ट टीचर का अवार्ड दिया गया। इसके पूर्व भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ निःशक्त कर्मचारी राज्य स्तरीय पुरस्कारष्ए कलेक्टर द्वारा तीन बार पुरस्कृतए अनुसूचित जाति विकास परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कारए जिला प्रशिक्षण संस्थान पेंड्रा द्वारा सम्मानए शिक्षक दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय सम्मान इसी तरह कई पुरस्कारों से पुरस्कृत हो चुकी है।
———————————————————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button