छत्तीसगढ़

पत्रकारों के विरुद्ध नक्सली पर्चो की निंदा करते हुए छग प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने नक्सलियों पर कारवाई की मांग

पत्रकार साथियो की सुरक्षा की मांग की-कहा खुद नक्सलवाद दिशा से भटका

संजु जैन

रायपुर:बस्तर संभाग में जमीन से जुड़े और गरीबो पीड़ितों की आवाज बनने वाले पत्रकार बंधुओ के खिलाफ नक्सली धमकी की छग श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कड़ी निंदा की है और कहा तलवार की धार पर चलने का नाम ही पत्रकारिता है और मेहनतकश पत्रकारों को तो हर कदम पर खतरा है इस तरफ धमकी देकर हमे न डराया जाय,

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने कहा है पत्रकार हमेशा दूसरों के लिए संघर्षरत रहता है बल्कि वर्तमान में नक्सली खुद गलत रास्ते पर चल रहे और इनके अधिकांश साथी गरीबो की हत्या लूट में शामिल होने लगे हैं बड़े माओवादी नेताओ को खुद अपने नए सदस्यों को संभालना जरूरी हो गया है, गणेश मिश्रा लीलाधर राठी सहित सभी पत्रकार साथियो को निर्भीक होकर पहले की तरह गरीबो और आदिवासियों के साथ जुटे रहने की सलाह दी गयी है और कहा अपने साथियो के साथ हर कदम पर हमारा संघ खड़ा है
छग श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को पत्र लिख मांग की जाएगी और स्वार्थी और दोषी तत्वों पर कड़ी कारवाई हो और पत्रकार साथी गणेश और लीलाधर को सुरक्षा दी जाए,

संघ की तरफ से मांग करने वालो में सँघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजेश चौबे, सचिव मनोज मिश्रा, प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई अनिल पवार,राजेश शुक्ल,राजेश मिश्रा,मोहन तिवारी ,हरबंस अरोरा,श्याम किशोर शर्मा संजु जैन अब्बास अली सैफि,रेणु,मिश्रा,विनोद शर्मा,दिनेश मिश्र,सुधीर जैन मनमोहन नेताम अनिल मानिकपुर, फारुख मेमन,भारत बखारिया,उपेंद्र तिवारी,रोमी सलूजा ,हरीश तिवारी राष्ट्रीय पार्षद भरत मिश्रा,मिलाप चोपडा,राजकुमार दरयानी,सुरेश नरेडिया,अख्तर मेमन, फिरोज खान,अमिताभ नामदेव,राजेश मोदी,सन्तोष श्रीवास,साखन दवे ,निर्मल सलूजा सम्भाग अध्यक्ष गणराकेश पांडे छगन साहू,रामबरनवालयोगेश मिश्र सभी जिलाध्यक्ष गण
राम साहू ,सन्तोष ताम्रकार,पारस शर्मा,स्वप्निलतिवारी,,मृत्युंजय चतुर्वेदी,यशवंत ठाकुर,,राहुल डिकसेना, मुकेशगर्ग,मोहनदास मानिकपुरी,रामाधार पटेल,गोरेलाल सिन्हा,जमील खान,रवि शुक्ल,नरेश राखेचा,पीसा राजेन्द्र,घनश्याम यादव,रविंद धर दिवान,सन्तोष पांडे, मितेश केशरी हेमंत संचेती, आजाद सक्सेना,वहाब खान व अन्य साथी सदस्यों पदाधिकारी गण के नाम शामिल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button