धर्म-कला-संस्कृतिमुंगेली

श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा 5 लाख रुपए का चेक समर्पण संकलन समिति को सौंपा

मुंगेली/श्रीराम मंदिर तीर्थ निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के सतत प्रचार-प्रसार से अब शहर और अंचल राममय हो गया है। बड़ी राशि समर्पण संकलन के लिए टोली निकल रही है जिसको हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर ने अपने परिवार की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 5 लाख रुपए का चेक समर्पण संकलन समिति को सौंपा।
संतुलाल सोनकर एवं परिवार ने श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के लिए 5 लाख रुपए का सहयोग प्रदान किया। मुंगेली जिले में लंबे समय से संतुलाल सोनकर जो कि शहर के सांस्कृतिक, सामाजिक, लोकहित से जुड़े मुद्दों के लिए बढ़चढ़ कर अपना आर्थिक सहयोग देते आ रहे हैं।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,श्रीराम मंदिर समर्पण हिसाब प्रमुख व मध्यक्षेत्र सह व्यवस्था प्रमुख सुरेश जैन केन्द्र भोपाल,जिला प्रभारी द्वारिका जायसवाल,नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ठाकुर,सुनील पाठक,आशीष मिश्रा,रामशरण यादव,रामपाल सिंह,पुहुप राम साहू,पोखन साहू,विजय नंदवानी, मुनस साहू व मोहन जी अभिषेक सोनकर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button