राष्ट्रीय

लुटेरी दुल्हन:शादी के हसीन सपनें दिखाकर सोना,बाबू,पुच्चू ने लाखों का लगाया चुना और हो गयी फरार,अब मामला पहुँचा पुलिस के पास

लखनऊ: युवती ने युवक को शादी के हसीं सपने दिखाए। वह उसे अपनी जीवन संगिनी ही मानकर चल रहा था। शादी की तारीख भी तय हो गयी पर उस युवती ने दुल्हे के पैसों पर जमकर ऐश की और 6 लाख का चूना लगाकर फरार हो गयी

क्या है मामला
लखनऊ के मनोज अग्रवाल ने अपनी शादी के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट जीवन साथी डॉट कॉम के प्रोफाइल डाली थी। उसे 15 अगस्त को प्रियंका सिंह ने रिक्वेस्ट भेजा। दोनों के फोन नंबर एक्सचेंज हुए और बातचीत शुरू हो गयी। प्रियंका ने मनोज को बताया कि वह बिहार में रहती है। वह अनाथ है और मौसी के साथ रही है। दिल्ली में वह शिक्षा प्राप्त कर रही है। मनोज के घरवालों और प्रियंका की मौसी ने बातचीत कर रिश्ते को फाइनल कर दिया।

प्रियंका ने कहा कि वह आईएएस की तैयारी कर रही है और उसका सेलेक्शन भी हो जाएगा लेकिन पढ़ाई के लिए उसे पैसों की जरूरत है। मनोज अपनी होने वाली जीवन संगिनी को कभी 10, 20 और 50 हजार तक भी रूपये भेजता रहा। मनोज ने घर बनवाने के लिए 6 लाख रूपये जोड़े थे वह लड़की को दे दिए। युवती मनोज से मिलने लखनऊ भी आती थी। मनोज उसे प्यार से कभी शोना,बाबू या पुच्चू कहता था।

16 दिसंबर को दोनों की शादी तय हुई, उससे पहले प्रियंका लखनऊ आयी को उसके आने-जाने की फ्लाइट का किराया भी मनोज ने ही दिया। शादी के लिए मनोज ने उसे 2 लाख की शाॅपिंग भी करायी। प्रियंका ने हैदराबाद जाने की बात कह कर मनोज को चूना लगा दिया और फरार हो गयी। जब मनोज ने प्रियंका की मौसी के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह बंद मिला। प्रियंका द्वारा दिए गए आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड सभी फर्जी निकले।

प्रियंका का बिहार और दिल्ली का पता भी फर्जी निकला। पीड़ित मनोज ने हजरतगंज थाने में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button