मुंगेली

जिला कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस अजा विभाग द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,केंद्र सरकार को जमकर कोसे

मुंगेली/ देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली अजा विभाग द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस व अध्यक्ष जिला अ. जा. कांग्रेस रेखचंद कोसले के सयुंक्त तत्वावधान में मुंगेली बिलासपुर मुख्य मार्ग कस्तूरी पेट्रोल पंप के पास किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा पूरे देश मे पेट्रोल डीजल के कीमत आसमान छू रही है बढ़ती महंगाई के कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, हम सबको एक जुट होकर केंद्र सरकार की नाकामयाबियों को आगे लाना होगा महंगाई और बेरोजगारी का आंकड़ा काफी ऊपर जा रहा है। केंद्र सरकार की लापरवाही का नतीजा है भारत देश मे जो इकाई लाभ में चल रहा है। उसे अंबानियो को बेचने का प्रयास कर उन्हें लाभ पहुचाने का प्रयत्न किया जा रहा है। अध्यक्ष जिला अ.जा. कांग्रेस रेखचंद कोसले ने कहा केंद्र में बैठी मोदी की सरकार आज पेट्रोल डीजल की कीमत को बढ़ाकर लोगो की कमर तोड़ रही है डीजल की बढ़ती कीमत से किसान, आम जनता महंगाई की मार झेल रहे है सबको मिलकर भाजपा की सरकार को उखाड़कर फेकना होगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक चन्द्रभान बारमते, चुरावन मंगेशकर, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मायारानी सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी, सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा, ग्रामीण अध्यक्ष लोकराम साहू, जरहागाव ब्लाक अध्यक्ष रामचन्द साहू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललिता सोनी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। धरना प्रदर्शन के दौरान जाहिदा बेगम, रत्नावली, मंजू शर्मा, स्वतंत्र मिश्रा, सुनील नार्गव, राजेश छैदैईया, रोहित शुक्ला, करीम बागड़ी, राजा माणिक, देवेन्द्र वैष्णव सहित सैंकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button