Uncategorized

धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव,लोरमी SDM के ऊपर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने व मारपीट का लगाया आरोप,जिले में धान खरीदी बंद कर जताया विरोध,कार्यवाही की मांग

छत्तीसगढ़

मुंगेली/लोरमी SDM पर लगा कर्मचारियों को प्रताड़ित करने तथा धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप
मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के खुड़िया के धान खरीदी केंद्र में पदस्त कर्मचारी संजय जयसवाल के साथ लोरमी SDM के द्वारा किये गए मारपीट के विरोध में आज जिले के सहकारी समिति कर्मचारी संघ के द्वारा जिले भर में धान खरीदी बंद करते हुए सभी कर्मचारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया इस धरना प्रदर्शन में संघ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरी साहू भी शामिल हुए।बताया जाता है कि लोरमी SDM नवीन कुमार भगत का विवादों से पुराना नाता रहा है इसके पूर्व में भी कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के द्वारा SDM के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया गया था तथा उन्हें हटाये जाने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था जिसपर कलेक्टर ने जल्द कार्यवाही का भरोषा दिलाया तो गया था लेकिन उक्त मामले में अभीतक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई है जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है।
वही सहकारी समिति कर्मचारी संघ के द्वारा किये गए कलेक्ट्रेट घेराव के सम्बंध में कर्मचारियों का कहना है कि जिले के धान खरीदी केंद्रों में पदस्त कर्मचारी विभिन्न समस्याओं के बाद भी पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए किसानों का धान खरीदी किया जा रहा है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा उनकी समस्याओं दर किनार करते हुए उल्टा उन्हें ही प्रताड़ित किया जाता है ताजा मामला लोरमी का है जहां धान खरीदीकेंद्र में धान का उठाव नही होने के चलते धान खरीदी प्रभावित होने पर इसकी सूचना पदस्त कर्मचारी विनोद कश्यप के द्वारा लोरमी SDM को दिया गया जिसके बाद उक्त अधिकारी के द्वारा कर्मचारी को प्रताड़ित करते हुए लगातार दो तीन तक अपने कार्यालय में घण्टो बैठाया गया जिससे छुब्ध होकर कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने का आवेदन दिया गया है वही दूसरी घटना लोरमी विकासखंड के खुड़िया धान खरीदी केंद्र का है जिसके निरीक्षण के लिए SDM नवीन कुमार भगत के द्वारा पदस्त कर्मचारी संजय जायसवाल से सवाल किया गया तथा संतोषप्रद जवाब नही देने का आरोप लगाकर अपने सुरक्षा कर्मियों के द्वारा संजय जायसवाल के साथ लाठी डंडे से पिटाई करवाया गया तथा थाने में ले जाकर बैठाया गया। इस प्रकार से लगातार किये जा रहे बर्ताव से अन्य कर्मचारियों में आक्रोश है इस घटना की सभी ने निंदा करते हुए उक्त अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया गया है वही संघ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरी साहू कर्मचारियों के साथ कि गयी घटना की तीव्र निंदा करते हुए शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहाकि इस प्रकार की घटना बर्दास्त नही की जाएगी इस घटना के विरोध में आज जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों को बंद रखा गया है और अगर उक्त मामले में दोषी अधिकारी के खिलाफ जल्द कार्यवाही नही होती है तो पूरे प्रदेश में धान खरीदी बंद करते हुए इस घटना का विरोध किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button