मुंगेली

STATE TODAY|युवा नेता अमितेश आर्य ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा,कहा:”मै भी हूँ रमन”,मुझे भी करो गिरफ्तार:अमितेश आर्य

मुंगेली/युवा मोर्चा जिला महामन्त्री अमितेष आर्य ने सोशल मिडिया में ट्वीट कर किया fir का विरोध कहा हम भी रमन करो गिरफ्तार कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। देश की छवि को धूमिल करने की कांग्रेसी साज़िश का हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर स्तर पर माक़ूल जवाब देने को तैयार है। हम, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह द्वारा Congress Toolkit Exposed (देशविरोधी कांग्रेसी दस्तावेज) के संदर्भ में किये गए ट्वीट का पूर्ण समर्थन करते है और कांग्रेस के ऊपर विश्व भर में देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते है। कांग्रेस को अगर हमारे खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करना है तो वह करें, भाजपा का हर कार्यकर्ता कांग्रेस और उनके सीएम को एक स्वर में बोलते है cm हमें भी गिरफ्तार करो.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button