मुंगेली

STATE TODAY|कांग्रेस के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस को,उनके जन्मदिन पर कांग्रेसी पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मुंगेली/कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस के जन्मदिन पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं,वही कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने सागर सिंह बैस को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहाकि आज बहुत ही हर्ष का विषय है कि हमारे ऊर्जावान जिलाध्यक्ष का जन्मदिन है,सागर सिंह बैस के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार हुआ है इनके नेतृत्व में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है मै आज के दिन उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी ओर से जन्मदिन की बधाई देता हूँ,वही कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री संजय यादव ने कहाकि जिले में सागर सिंह उभरते हुए एक राजनीतिक सितारा है इनके साथ कार्य करते हुए हमेशा कुछ ना कुछ सीखने को मिला है आज जिले में इनके नेतृत्व में जिस तरह से कार्यकर्ताओं में एकजुटता देखने को मिलती है सही मायनों में यही कांग्रेस की मजबूती है मैं आज के दिन युवाओं के हृदयसम्राट कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष सागर सिंह भैया को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button