Uncategorized

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पहुंचे छत्तीसगढ़,दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा को दी श्रद्धांजलि,भाजपा पर साधा निशाना कहा:पहले मंडियों में बिकते थे जानवर अब भाजपा राज में बिकते है विधायक

रायपुर: रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह दुर्ग पहुंचे। उन्होंने मोतीलाल वोरा के परिवार के लोगों से मुलाकात की। हाल ही में मोतीलाल वोरा का निधन हो गया था। दिग्विजय सिंह ने उनके बेटों अरविंद और अरुण से मुलाकात की। साथ ही मोतीलाल वोरा के साथ बिताए पलों को भी याद किया

इसके पश्चात वे राजधानी रायपुर पंहुचे जहाँ विधायक कुलदीप जुनेजा दिग्विजय सिंह को देवेंद्र नगर चौराहे पर लेकर पहुंचे। यहां सड़क किनारे छोटी सी चाय दुकान पर सभी नेताओं ने चाय पी। चौराहे पर कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात के बाद दिग्विजय पार्टी के पुराने नेता और दिग्विजय के करीबी माने जाने वाले हमीद हयात के घर लंच करने पहुंचे। इस दौरान दिग्विजय सिंह की गाड़ी मंत्री टीएस सिंहदेव ने ड्राइव की। साथ में शिक्षामंत्री प्रेम साय भी थे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों की स्थिति सुधारी

मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है। महात्मा गांधी के सपनों को साकार करते हुए, गांव, किसान, संस्कृति की खुशहाली के लिए काम कर रही है। यहां की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है। कोरोना के संकट के बीच राज्य की जीडीपी ग्रोथ पर असर नहीं पड़ा क्योंकि यहां की सरकार ने किसानों, मजदूरों की जेब में पैसा दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास खूब पैसा है, सब पैसे का खेल है, काली कमाई का पैसा है। जैसे पहले मंडियों में जानवर बिकते थे अब विधायक बिक रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button